रायपुर में हुए भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20I मैच में जेनरेटर के प्रयोग पर आया ₹1.4 करोड़ का खर्च

रायपुर में शुक्रवार को खेले गए भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20I मैच में बिजली के लिए जेनरेटर का इस्तेमाल हुआ जिस पर ₹1.4 करोड़ से अधिक का खर्च आया। दरअसल, ₹3.1 करोड़ से अधिक के बिजली बिल का भुगतान न होने के कारण लगभग 5 साल पहले स्टेडियम का बिजली कनेक्शन काट दिया गया था। जेनरेटर का उपयोग फ्लडलाइट्स के लिए किया गया।

Load More