रायबरेली जाते वक्त राहुल-प्रियंका ने याद कीं बचपन की बातें व दादी का ज्ञान, शेयर किया वीडियो
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने रायबरेली जाते समय बचपन की बातें याद कीं जिसका वीडियो राहुल ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वे दादी इंदिरा गांधी की गिरफ्तारी के समय पुलिस से भिड़े थे। उन्होंने लिखा, "बहुत सी खट्टी-मीठी यादें हैं, दादी का ज्ञान, पापा की पसंदीदा जलेबियां और प्रियंका के बनाए केक।"