रायबरेली में अमित शाह की रैली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पत्रकार को पीटा: कांग्रेस

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को रायबरेली में हुई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर 'X' पर लिखा, "रैली में पहुंचीं महिलाओं ने पत्रकार को बताया कि उन्हें पैसे देकर बुलाया गया है।" कांग्रेस ने लिखा, "बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पत्रकार से वीडियो डिलीट करने को कहा और ऐसा ना करने पर उन्होंने पत्रकार को बुरी तरह पीटा।"

Load More