रावण की तरह केंद्र सरकार को भी था अहंकार, 13 महीने में कृषि कानून लेने पड़े वापस: केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री और 'आप' प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि केंद्र सरकार को रावण की तरह अहंकार था जब उन्होंने तीन कृषि कानून पारित किए थे। उन्होंने आगे कहा, "केंद्र सरकार को लगता था कि...उनको किसानों की ज़रूरत नहीं है...अंत में 13 महीनों के संघर्ष के बाद उन्हें तीनों कृषि कानून वापस लेने ही पड़ें।"