मैं अपना प्लान आपको क्यों बताऊं?: 'मेरठ के लिए आपका क्या प्लान है?' सवाल पर अरुण गोविल
लोकसभा चुनाव-2024 में उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद बीजेपी नेता अरुण गोविल ने कहा है, "मेरठ पहले रावण की ससुराल था लेकिन अब यह राम का घर हो गया है।" मीडिया के सवाल 'मेरठ के लिए आपका क्या प्लान है?' पर गोविल ने कहा, "मैं अपना प्लान आपको क्यों बताऊं?"