रावण के दस सर न जलने पर छत्तीसगढ़ में निगम क्लर्क निलंबित, 4 अधिकारियों को नोटिस
छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले में दशहरे पर रावण के दस सर न जलने पर नगर निगम ने एक क्लर्क को निलंबित कर दिया और 4 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। धमतरी नगर निगम द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, कर्मचारी ने रावण का पुतला तैयार करने में लापरवाही बरती थी जिससे निगम की छवि खराब हुई।