रावण दहन के दौरान हरियाणा में लोगों के ऊपर गिरा जलता हुआ पुतला, कई लोग हुए घायल
हरियाणा के यमुना नगर में बुधवार को विजयादशमी के मौके पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम के दौरान रावण का जलता हुआ पुतला वहां मौजूद कुछ लोगों के ऊपर गिर गया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बकौल खबर, जलते हुए पुतले की चपेट में आने से कुछ लोग घायल हुए हैं।