रावण लंका के लगने चाहिए, मुगल नहीं: 'आदिपुरुष' में सैफ के लुक पर 'रामायण' फेम दीपिका
रामानंद सागर के टीवी शो 'रामायण' में सीता का रोल निभा चुकीं दीपिका चिखलिया ने आगामी फिल्म 'आदिपुरुष' में रावण बने सैफ अली खान के लुक पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आजतक से कहा, "फिल्म के कैरेक्टर को देखना जरूरी है कि वह दर्शकों को कितना अपील करते हैं। (रावण) श्रीलंका के हैं तो लगने चाहिए...ना कि मुगल जैसे लगें।"