राशिद खान की गेंद पर विल जैक्स के छक्का जड़ने पर कोहली का रिऐक्शन हुआ वायरल

जीटी के लेग-स्पिनर राशिद खान की गेंद पर आरसीबी के बल्लेबाज़ विल जैक्स के छक्का जड़ने पर नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े विराट कोहली का रिऐक्शन वायरल हो गया है। 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जैक्स ने डीप मिडविकेट के ऊपर से छक्का लगाया जिस पर कोहली मुंह ढककर मुस्कुराते नज़र आए। मैच में जैक्स ने 100*(41) रन बनाए।

Load More