राशिद खान ने डाला आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे महंगा स्पेल
गुजरात टाइटंस के लेग-स्पिनर राशिद खान ने शनिवार को आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे महंगा स्पेल डाला। उन्होंने ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 4-0-54-0 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए। 24-वर्षीय राशिद का आईपीएल में सबसे महंगा स्पेल 2018 में आया था जब उन्होंने मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ 4-0-55-1 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए थे।