राशिद खान ने तोड़ा आईपीएल 2023 में एक पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड
गुजरात टाइटंस के ऑल-राउंडर राशिद खान ने शुक्रवार को आईपीएल-2023 में एक पारी में सर्वाधिक छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बनाया। 24-वर्षीय राशिद ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 10-छक्के लगाए। राशिद ने सीएसके के ऋतुराज गायकवाड़ और केकेआर के वेंकटेश अय्यर को पछाड़ा जिन्होंने क्रमशः गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ 9-9 छक्के लगाए थे।