राशिद खान ने शेयर की कार्तिक आर्यन से मुलाकात की फोटो, कहा- 'अचानक मिलकर अच्छा लगा'

अफगानिस्तान के ऑल-राउंडर राशिद खान ने जिम में अभिनेता कार्तिक आर्यन से मुलाकात की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है, "आपसे अचानक मिलकर बहुत अच्छा लगा।" इससे पहले राशिद ने चेन्नई में एमएस धोनी से मुलाकात की थी। अफगानिस्तान ने सोमवार को वनडे विश्व कप 2023 के अपने मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था।

Load More