राशिद खान फिर बने दुनिया के नंबर 1 टी20I गेंदबाज़, टॉप 20 में सिर्फ 2 भारतीय शामिल
अफगानिस्तान के टी20I कप्तान राशिद खान फिर से दुनिया के नंबर 1 टी20I गेंदबाज़ बन गए हैं। राशिद ने 710 रेटिंग अंकों के साथ 695 रेटिंग अंकों वाले श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा को दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। वहीं, अर्शदीप सिंह (14) व भुवनेश्वर कुमार (20) टी20I गेंदबाज़ों की रैंकिंग के टॉप 20 में शामिल दो भारतीय हैं।