राशिद खान बने अफगानिस्तान के टी20I कप्तान, मोहम्मद नबी की ली जगह

ऑल-राउंडर राशिद खान को मोहम्मद नबी की जगह अफगानिस्तान का टी20I कप्तान बनाया गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड प्रमुख मीरवाइज़ अशरफ ने कहा, "उनके पास दुनियाभर में खेलने का अच्छा-खासा अनुभव है...जो उन्हें टीम को इस प्रारूप में एक नए स्तर पर ले जाने में मदद करेगा।" टी20 विश्व कप 2022 के बाद नबी ने कप्तानी छोड़ दी थी।

Load More