राष्ट्रगान बजने के दौरान अमेरिकी एयरपोर्ट पर बारिश में खड़े रहे पीएम मोदी, सामने आया वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें वह अमेरिका के जॉइंट बेस ऐंड्रूज़ एयरपोर्ट पर अमेरिका और भारत के राष्ट्रगान बजने के दौरान बारिश के बीच खड़े नज़र आ रहे हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "भारतीय समुदाय के गर्मजोशी भरे स्वागत और इंद्र देवता के आशीर्वाद ने आगमन को और खास बना दिया।"