राष्ट्रपति ऐसा होना चाहिए जो सरकार को अर्थव्यवस्था के बारे में बता सके: अखिलेश
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि देश का राष्ट्रपति ऐसा होना चाहिए जो सरकार को समय-समय पर अर्थव्यवस्था के हालात के बारे में बता सके। उन्होंने कहा, "श्रीलंका की हालत देखिए। इसीलिए ऐसा राष्ट्रपति होना चाहिए जो...बता सके।" दरअसल, अखिलेश यादव ने यशवंत सिंह को वोट देने की बात कही थी।