राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 50वें जन्मदिन पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री योगी को बधाई देते हुए कहा, "उनके नेतृत्व में राज्य ने विकास की नई बुलंदियों को छुआ है। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।"