राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में दूसरे राउंड के बाद सिन्हा से 812 मतों से आगे चल रही हैं मुर्मू
राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी के अनुसार, राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में दूसरे राउंड के बाद एनडीए समर्थित उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कुल 1,349 मत हासिल कर विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (537) से आगे चल रही हैं। अब तक संसद और वर्णमाला के अनुसार शुरुआती 10 राज्यों के मतों की गिनती हुई है। मुर्मू को मिले मतों की वैल्यू 4,83,299 है।