राष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल 99.18% हुआ मतदान: मुख्य रिटर्निंग ऑफिसर पी.सी. मोदी

मुख्य रिटर्निंग ऑफिसर पी.सी. मोदी ने बताया है कि अगले राष्ट्रपति के लिए हुए चुनाव में कुल 99.18% मतदान हुआ है। उन्होंने कहा, "हर जगह शांतिपूर्वक, सौहार्दपूर्ण ढंग से राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हुए हैं।" गौरतलब है, बीजेपी की अगुआई वाली एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू और विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं।

Load More