राष्ट्रपति चुनाव में ओडिशा के मुस्लिम कांग्रेस विधायक ने दिया द्रौपदी मुर्मू को वोट
ओडिशा के कांग्रेस विधायक मोहम्मद मुकीम ने राष्ट्रपति चुनाव में सोमवार को एनडीए की उम्मीदवार व ओडिशा निवासी द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया। मुकीम ने कहा, "यह मेरा निजी फैसला है...मैंने अपने दिल की आवाज़ सुनी जिसने मुझे अपनी धरती के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित किया और इसलिए मैंने उन्हें (द्रौपदी मुर्मू) वोट दिया।"