राष्ट्रपति चुनाव में डाले गए मतों की राज्यवार सूची आई सामने
बीजेपी नीत एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में 64.03% वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 35.97% मत मिले। मतों के राज्यवार आंकड़ों के अनुसार, यशवंत सिन्हा को आंध्र प्रदेश, सिक्किम और नागालैंड में एक भी वोट नहीं मिला। वहीं, मुर्मू को महाराष्ट्र में 181 और उत्तर प्रदेश में 287 वोट मिले।