राष्ट्रपति चुने जाने पर सुनिश्चित करूंगा कि सीएए लागू नहीं हो: यशवंत सिन्हा

विपक्षी दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने बुधवार को कहा कि यदि वह राष्ट्रपति निर्वाचित हुए तो सुनिश्चित करेंगे कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू न हो। बकौल सिन्हा, सरकार सीएए को अभी तक लागू नहीं कर पाई क्योंकि इसका मसौदा जल्दबाज़ी में तैयार किया गया था। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18-जुलाई को मतदान होना है।

Load More