राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मिला नया वोटर आईडी कार्ड; तस्वीर की गई जारी
दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति भवन में उनका नया वोटर आईडी कार्ड सौंपा जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की गई है। इससे पहले 10 नवंबर को कृष्णमूर्ति ने राष्ट्रपति मुर्मू के वोटर आईडी का पता ओडिशा से दिल्ली में बदलने के लिए राष्ट्रपति भवन का दौरा किया था।