राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से नवाज़ा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया। यह पुरस्कार मोहम्मद शमी (क्रिकेट), पारुल चौधरी (एथलेटिक्स), मोहम्मद हुसामुद्दीन (बॉक्सिंग), आर वैशाली (शतरंज), ओजस प्रवीण देवताले (तीरंदाज़ी) व पवन कुमार (कबड्डी) को मिला। वहीं, ईशा सिंह (शूटिंग) व हरिंदर पाल सिंह (स्क्वैश) को भी सम्मानित किया गया।