राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओणम की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओणम की पूर्व संध्या पर सोमवार को देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जाति और धर्म की पहचान से हटकर सभी लोगों द्वारा इस त्योहार को मनाने से सामाजिक सौहार्द का संदेश मिलता है। बकौल मुर्मू, यह त्योहार फसल की कटाई की शुरुआत में आता है और केरल की सांस्कृतिक धरोहर का अनोखा उदाहरण है।