राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "सभी भगवान कृष्ण के दिखाए रास्ते पर चलने का संकल्प लें और मानवता की भलाई की भावना के साथ आगे बढ़ते हुए समाज और राष्ट्र को सुदृढ़ बनाने में योगदान दें।" बकौल मुर्मू, श्रीकृष्ण ने गीता के उपदेश में 'निष्काम कर्म' का संदेश दिया।