राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना की राज्यपाल सौंदरराजन का इस्तीफा किया स्वीकार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तेलंगाना की राज्यपाल और पुद्दुचेरी की उप-राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। सौंदरराजन ने सोमवार को इस्तीफा दिया था और कहा था, "मैंने अपनी मर्ज़ी से इस्तीफा दिया है क्योंकि मेरी इच्छा सीधे जनता की सेवा करने की है।" सौंदरराजन ने तमिलनाडु से लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरों के बीच इस्तीफा दिया है।

Load More