राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व पीएम मोदी ने देशवासियों को रामनवमी पर दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामनवमी पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा, "देशवासी, प्रभु राम के आदर्शों को आचरण में ढालें और गौरवशाली भारत के निर्माण में स्वयं को समर्पित करें।" प्रधानमंत्री ने लिखा, "त्याग, तपस्या, संयम और संकल्प पर आधारित भगवान रामचंद्र का जीवन हर युग में मानवता की प्रेरणा शक्ति बना रहेगा।"