राष्ट्रपति ने मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार से नवाज़ा, वीडियो हुआ जारी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को अर्जुन पुरस्कार से नवाज़ा जिसका वीडियो जारी हुआ है। वनडे विश्व कप 2023 में शमी ने सर्वाधिक 24 विकेट लिए थे। शमी ने इससे पहले कहा था, "यह अवॉर्ड एक सपना है। ज़िंदगी बीत जाती है...लोग यह अवॉर्ड नहीं जीत पाते हैं।"