राष्ट्रपति ने खारिज की 4 वर्षीय बच्ची से रेप और हत्या मामले के दोषी की दया याचिका

राष्ट्रपति सचिवालय के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2008 में महाराष्ट्र में एक 4 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और पत्थर मारकर उसकी हत्या मामले के दोषी व्यक्ति की दया याचिका खारिज कर दी है। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 2017 में वसंत संपत दुपारे की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर उसकी फांसी की सज़ा बरकरार रखी थी।

Load More