राष्ट्रपति ने गुजरात के साबरमती आश्रम में दी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि, चलाया चरखा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राष्ट्रपति ने आश्रम में चरखा चलाया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। गौरतलब है कि राष्ट्रपति मुर्मू आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं और वह गांधीनगर में ₹1,330 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगी।

Load More