राष्ट्रपति ने गुजरात में महिला उद्यमियों के लिए स्टार्टअप प्लैटफॉर्म 'herSTART' किया लॉन्च

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को अहमदाबाद में महिला उद्यमियों के लिए गुजरात विश्वविद्यालय के स्‍टार्टअप प्‍लैटफॉर्म 'herSTART' को लॉन्च किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह प्‍लैटफॉर्म महिला उद्यमियों को विभिन्न सरकारी और निजी उद्यमों से जोड़ने का एक प्रभावी मंच सिद्ध होगा। बकौल राष्ट्रपति, गुजरात विश्वविद्यालय के परिसर में 450 से अधिक स्टार्टअप काम कर रहे हैं।

Load More