राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर में बस पर हुए आतंकी हमले में लोगों की मौत पर जताया दुख
जम्मू-कश्मीर के रियासी में रविवार को तीर्थयात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कड़ी निंदा की और हमले में हुई मौतों पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "इस आतंकी हमले से मैं व्यथित हूं। यह कायराना कृत्य मानवता के विरुद्ध अपराध है।" इस हमले में 9 लोगों की मौत हुई है जबकि 33 लोग घायल हैं।