राष्ट्रपति ने रघुवर दास को ओडिशा और इंद्र सेना रेड्डी को त्रिपुरा का राज्यपाल किया नियुक्त
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को ओडिशा और इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। इस संबंध में राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को एक विज्ञप्ति जारी की। गौरतलब है कि वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास 2014 से 2019 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे थे।