राष्ट्रपति पद के लिए शरद पवार ने चुनाव लड़ने से किया मना, जारी किया बयान
एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को आगामी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। पवार ने कहा, "दिल्ली में आयोजित हुई बैठक में राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में विपक्षी दलों द्वारा मेरा नाम दिए जाने की मैं सच में प्रशंसा करता हूं...हालांकि मैं यह कहना चाहता हूं कि मैंने इसके लिए विनम्रतापूर्वक इनकार कर दिया है।"