राष्ट्रपति पुतिन के कार्यालय पर हुए ड्रोन हमले के पीछे है अमेरिका का हाथ: रूस
रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यालय क्रेमलिन पर हुए कथित ड्रोन हमले के पीछे अमेरिका का हाथ होने का आरोप लगाया है। पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने इसे 'आतंकी हमला' बताते हुए कहा, "हम अच्छे से जानते हैं कि ऐसे हमलों के फैसले कीव (यूक्रेन) में नहीं बल्कि वॉशिंगटन (यूएस की राजधानी) में लिए जाते हैं।"