राष्ट्रपति भवन में आयोजित डिनर में मालदीव के राष्ट्रपति के पास बैठे दिखे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए भारत आए पड़ोसी देशों के नेताओं के लिए राष्ट्रपति भवन में रविवार रात आयोजित डिनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज़्ज़ू के पास बैठे दिखे। वहीं, पीएम मोदी और मुइज़्ज़ू की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें दोनों नेता बातचीत करते हुए नज़र आ रहे हैं।