राष्ट्रपति भवन से विदा होकर दिल्ली में अपने नए आवास पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति कोविंद
द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद सोमवार को राष्ट्रपति भवन से विदा होकर दिल्ली में 12, जनपथ रोड स्थित अपने नए आवास पहुंचे। नए आवास पर उनके पड़ोसियों में कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी शामिल हैं। इस बंगले में पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान रहते थे।