राष्ट्रपति मुर्मू, उप-राष्ट्रपति धनखड़ व पीएम मोदी ने रक्षाबंधन की दीं शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं हैं। राष्ट्रपति ने 'X' पर लिखा, "यह त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है, आइए इस शुभ अवसर पर महिलाओं के लिए अधिक सुरक्षित और समानतापूर्ण वातावरण बनाने का संकल्प लें।" पीएम मोदी ने कहा, "रक्षाबंधन हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है।"

Load More