राष्ट्रपति मुर्मू को लेकर 'चमचागिरी' वाले ट्वीट पर उदित राज को महिला आयोग ने भेजा नोटिस
राष्ट्रीय महिला आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर 'चमचागिरी की भी हद है...कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं' वाले ट्वीट को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज को नोटिस भेजा है। वहीं, उदित राज ने स्पष्टीकरण में कहा, "मेरा बयान...निजी है...रोना आता है जब एससी/एसटी के नाम से लोग पद पर जाते हैं...फिर चुप हो जाते हैं।"