राष्ट्रपति मुर्मू ने गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया ‘ऐट होम’ रिसेप्शन, तस्वीरें आईं सामने
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन में ‘ऐट होम’ रिसेप्शन का आयोजन किया। इस मौके पर उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी सहित अन्य मेहमान शामिल हुए। रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आई हैं।