राष्ट्रपति मुर्मू ने गुवाहाटी में कई परियोजनाओं का किया उद्घाटन, कामाख्या मंदिर में की पूजा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से असम के गुवाहाटी में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने नागालैंड और मेघालय को जोड़ने वाली एक ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही, राष्ट्रपति मुर्मू और उनकी बेटी ने गुवाहाटी में कामाख्या मंदिर में पूजा भी की।