राष्ट्रपति मुर्मू ने छात्रों द्वारा की जा रही खुदकुशी पर जताई चिंता, समाज से की मदद की अपील
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों की आत्महत्या के मामलों पर चिंता जताते हुए कहा, "समाज से अपील है कि वे (तनावग्रस्त) बच्चों की मानसिकता को समझकर उनकी सहायता करें।" उन्होंने आगे कहा, "यदि बच्चों पर पढ़ाई या प्रतियोगिता का दबाव है तो उसे दूर कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में उनकी मदद करें।"