राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को दशहरा की बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा, "दशहरा हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।" वहीं, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "यह पावन पर्व नकारात्मक शक्तियों के अंत के साथ ही जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लेकर आता है।"