राष्ट्रपति मुर्मू व पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा, "आशा है कि 2023 हमारे जीवन में नई प्रेरणा, लक्ष्य और उपलब्धियां लेकर आए।" वहीं, प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "कामना है कि 2023 आशा, खुशी और ढेर सारी सफलताओं से भरा हो। सभी को उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।"