राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने अंतिम कार्य दिवस पर राष्ट्र को किया संबोधित
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को अपने कार्यकाल के अंतिम दिन राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "आपने (नागरिकों) 5 साल पहले अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से मुझे राष्ट्रपति के रूप में चुना था...मैं आप सभी और आपके जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त करना चाहता हूं।" निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी।