राष्ट्रमंडल खेलों में भारत की 37 सदस्यीय ऐथलेटिक्स टीम की अगुआई करेंगे नीरज चोपड़ा

भारतीय ऐथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने गुरुवार को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत की 37-सदस्यीय ऐथलेटिक्स टीम की घोषणा की जिसकी अगुआई ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा करेंगे। इस टीम में 18 महिला खिलाड़ी हैं जिसमें हिमा दास और दुती चंद भी शामिल हैं। यह राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम में 28 जुलाई से 8 अगस्त तक आयोजित होंगे।

Load More