राष्ट्रीय अभिलेखागार में नहीं हैं 1962, 1965 और 1971 के युद्ध के रिकॉर्ड: डीजी चंदन सिंह
राष्ट्रीय अभिलेखागार (एनएआई) के महानिदेशक चंदन सिंह ने बताया है कि एनएआई के पास 1962, 1965 और 1971 के युद्धों का रिकॉर्ड नहीं है। सिंह ने कहा कि देश में 151 मंत्रालय और विभाग हैं लेकिन एनएआई के पास 36 मंत्रालयों समेत 64 एजेंसियों के ही रिकॉर्ड हैं। बकौल सिंह, कई मंत्रालयों ने रिकॉर्ड एनएआई से साझा नहीं किए हैं।