राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को लागू करने के मामले में ओडिशा नंबर-1, दूसरे स्थान पर यूपी
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) को लागू करने के मामले में ओडिशा 0.836 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर जबकि उत्तर प्रदेश (0.797) दूसरे और आंध्र प्रदेश (0.794) तीसरे स्थान पर है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने 'एनएफएसए के लिए राज्य रैंकिंग सूचकांक' 2022 जारी किया है। विशेष श्रेणी के राज्यों में त्रिपुरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।