राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर बीजेपी नेता के खिलाफ संजय सिंह ने दर्ज कराई शिकायत

'आप' नेता संजय सिंह ने बीजेपी नेता के.एस. ईश्वरप्पा के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के अपमान को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और उन्हें गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। दरअसल, ईश्वरप्पा ने कहा था, ''भगवा ध्वज का हजारों वर्षों से सम्मान किया जाता रहा है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का झंडा एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा।"

Load More